फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SP,ward,party,elected

नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन

Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
election,SP,ward,party,elected
उरई। सपा के जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पालिका के चुनाव पर चर्चा की गई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी नगर अध्यक्षों से 31 जुलाई तक 11 सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि नगर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और महासचिव की नियुक्ति कर एक कमेटी तैयार करें। पालिका चुनाव में वही कमेटी सभासद प्रत्याशी का चयन कर जिला कार्यालय को भेजेगी। ताकि उपयुक्त प्रत्याशी का चयन किया जा सके। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष पद के उम्मीदवार का चयन एक कमेटी के माध्यम से सर्वसम्मति से ही किया जाएगा। इस दौरान अतर सिंह, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र निरंजन, किरन चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

----------------------
फोटो-14-डीसीडीएफ में बैठक करते अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय व अन्य। संवाद
सहकारिता किसानों से जुड़ा बड़ा आंदोलन
उरई। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (डीसीडीएफ) में सहकारी बंधुओं की बैठक डीसीडीएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहकारिता मंत्री की ओर से सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने पर बधाई दी गई। अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता किसानों से जुड़ा बड़ा आंदोलन है। भाजपा सरकार सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। इस दौरान सुभाष दुबे, प्रेम निरंजन, मेवालाल नरवरिया, प्रबल पटैरिया, चंदू रायकवार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बुद्धिजीवी सम्मान समारोह आज
उरई। युवा आदर्श समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में बुद्धिजीवी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से कोंच रोड स्थित एसएस कॉलेज में होगा। इसमें मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक श्रीकांत शर्मा ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed