फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SP,DM,DIG,mandalayoukta

कोविड नियमों का पालन कर पारदर्शी चुनाव कराएं : कमिश्रर

Fri, 24 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
election,SP,DM,DIG,mandalayoukta
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा क - फोटो : ORAI
उरई। कमिश्नर अजय शंकर पांडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी हाल में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराकर सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे व डीआईजी जोगेंद्र कुमार उरई पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में कमिश्रर ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उनका निर्वहन सही तरीके से करें। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें। ताकि कोई चूक न हो। जिन अधिकारियों को नोडल, सहायक नोडल प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी दी जाएगी वह तत्काल अपने अधीनस्थ कार्मिकों की टीम तैयार करें। कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उल्लंघन पर तत्काल संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

------
मास्क अनिवार्य, मतदान केंद्र पर मेडिकल किट भी रहेगी
मंडलायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सभी कर्मियों एवं मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कार्यस्थल पर कर्मियों को थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रवेश और निकास द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था जाएगी। हेयर ब्लैक कैप एग्लव्स आदि का भी सभी को उपयोग करना होगा। जीवन रक्षक दवाएं भी सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट के रूप में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सभी शस्त्र जमा कराएं
डीआईजी ने विधानसभा चुनाव से पहले शत प्रतिशत शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जाए। ताकि शस्त्र लाइसेंस न जमा करने वाले धारकों को स्क्रीनिंग कमेटी की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। किसी भी उपद्रव पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर धरपकड़ अभियान चलाया जाए। सरकारी ठेके से यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि कहां पर बिक्री अधिक हो रही है। इस अवसर पर डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, एडीएम पूनम निगम, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed