फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SDM,voter,woman,blo

पोलिंग बूथों में दिखाई गई मतदाता सूची

Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,voter,woman,blo
कालपी। तहसील के 348 पोलिंग बूथों में प्रथम चरण का निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पोलिंग बूथों में मौजूद बीएलओ द्वारा फार्म जमा कराए गए। उपजिलाधिकारी केके सिंह ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन

तहसील के बीआरसी केंद्र प्रभारी के मुताबिक 7 नवंबर को प्रथम चरण के दौरान 215 मतदान केंद्रों के सभी 348 पोलिंग बूथों में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सुबह से बीएलओ को तैनात किया गया था। नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए निर्धारित प्रारूप फार्म संख्या 6 ,नाम काटने के लिए फार्म संख्या 7 तथा नाम संशोधन करने के लिए फार्म संख्या 8 को भरवा कर जमा गया तथा गरुण एप के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग भी की गई। इस सिलसिले में उप जिलाधिकारी के के सिंह के द्वारा ग्राम सोहरापुर, हर रायपुर, वैरई, महेवा आदि गांवों के पोलिंग बूथों का जायजा लिया गया। उप जिलाधिकारी केके सिंह ने पोलिंग बूथों में मौजूद बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की उम्र का कोई भी नागरिक मतदाता बनने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शत प्रतिशत शामिल करने के लिए जोर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप
कालपी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 8 एवं 9 नवंबर को कालपी कॉलेज कालपी स्वर्ण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 10, 12, 14 ,16, 18 एवं 20 बालक/ बालिका का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा क्रीड़ा स्थल को चुस्तदुरुस्त करके तैयारियों को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉक्टर सोम चौहान ने बताया कि कालपी कालेज कालपी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो लोग चयनित होंगे। ऐसे खिलाड़ी राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में वही बालक/ बालिका भाग ले सकते हैं। जिनकी उम्र 8 से 20 वर्ष के अंदर की होनी चाहिए। अर्थात जिन खिलाड़ियों की जन्म तिथि 8 नवंबर 2001 से 8 नवंबर 2013 के मध्य है। वो ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। इस प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकेगा। उन्होंने बताया कि अंडर 18 एवं 20 के चयनित खिलाड़ी दिसंबर माह में राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। और अंडर 14 एवं 16 के चयनित खिलाड़ी नवंबर माह में आयोजित नेशनल इंटर डिस्टिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप तिरुपति आंध्र प्रदेश, में प्रतिभाग करेंगे। कालपी महाविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रेस, लॉग जंप आदि में बालक बालिकाएं हिस्सा लेंगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्यों तथा महाविद्यालय शिक्षकों की मौजूदगी में खेल के मैदान को एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 के लिए तैयार किया गया है।

----------------
तीन पर शांति भंग की कार्रवाई
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगांया में झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर शांति भंग के अंतर्गत चालान कर दिया है। जगराम सिंह ग्राम मसगांया ने कोतवाली में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मंगाया से आरोपी अतर सिंह, हीरा तथा बबलू सिंह निवासी ग्राम मसगांया थाना कालपी को गिरफ्तार कर लिया तथा शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed