{"_id":"61db29c1612f1808f95e9e17","slug":"election-sdm-eo-co-kalpi-orai-news-knp674467812","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन रौ में आया प्रशासन, हटवाएं झंडे बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन रौ में आया प्रशासन, हटवाएं झंडे बैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच/रामपुरा/जालौन/कोटरा। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही अधिकारियों ने होर्डिंग बैनर उतरवाना शुरू कर दिया है। एसडीएम राजेश सिंह और सीओ शाहिदा नसरीन की अगुवाई में मारकंडेश्वर चौराहा और नगर के अंदर सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों के नेताओं के होर्डिंग व बैनर उतरवाए। हालांकि दो विधानसभाओं में बंटी कोंच का इलाका बड़ा है। जिन्हें हटवाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
एसडीएम ने बताया कि बैनर, पोस्टर हटाने के लिए तहसील क्षेत्र में 189 निगरानी समितियों को लगाया गया है। जिनमें लेखपाल, सचिव, पंचायत मित्र, बीट सिपाही, सफाई कर्मचारी शामिल हैं। माधौगढ़ में 154 तथा उरई आंशिक में 35 निगरानी समितियां लगाईं गई हैं।
रामपुरा संवाद के अनुसार, रामपुरा के ईओ राजीव कुमार ने नगर के चौराहों तथा बाजारों में पहुंचकर पोस्टर, बैनर हटवाएं। ईओ ने बताया कि सभी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। इस अभियान में दरोगा सुशील पाराशर, कुंवर सिंह लेखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
जालौन संवाद के अनुसार, एसडीएम अंकुर कौशिक व ईओ डीडी सिंह के निर्देंशन में पालिका की टीमों ने कोंच चौराहा, औरैया मार्ग, बंगरा मार्ग, कोतवाली मार्ग, सब्जी मंडी, झंडा चौराहा सहित अन्य मार्गों पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स हटाए। वहीं दीवारों पर लिखी प्रचार सामग्री की पुताई भी कराई गई।
कोटरा संवाद के अनुसार, ईओ प्रद्युम्न कुमार ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पार्टी प्रत्याशियों के होर्डिंग बैनर हटवाए। इस दौरान नीरज, नौशे पठान, अखिलेश आदि रहे।