फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,police,SDM,ADM,jhansi mirjapur national higway

जिले के 13 बूथों पर 1413 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 08 Apr 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
election,police,SDM,ADM,jhansi mirjapur national higway
एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशिक्षण लेते पुलिसकर्मी और अद्र्धसैनिक बल के जवान। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। झांसी-ललितपुर और जालौन सीट के लिए एमएलसी चुनाव का मतदान शनिवार को 13 बूथों पर होगा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए शनिवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख समेत जिले के 13 बूथों पर 1413 जनप्रतिनिधि मतदाता वोट देंगे। चुनाव के लिए 13 पोलिंग पार्टियां केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। जबकि दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। वहीं पुलिस को मुस्तैद रहने के लिए शनिवार को एसपी रवि कुमार और एएसपी असीम चौधरी ने भी पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों को प्रशिक्षण दिया। व्यवस्थाओं को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए जिले के तीन जोन और पांच सेक्टर में बांटा गया है। प्रति जोन और सेक्टर के हिसाब से अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक बूथ पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से 100 मीटर की दूरी से मोबाइल प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

------------
महेवा और कालपी में भी डलेंगे वोट
कालपी। विधान परिषद चुनाव को लेकर महेवा विकास खंड कार्यालय के मतदान केंद्र में 119 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पालिका परिषद कालपी के कार्यालय के मतदान केंद्र में 61 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। एसडीएम केके सिंह, सीओ रामसहिं, कोतवाल संतोष सिंह ने निर्भीक निष्पक्ष तथा शांति पूर्वक चुनाव को संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed