{"_id":"62112feee53b88214d0b0cd0","slug":"election-bank-karmi-orai-news-knp6815227183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-35 पीएनबी के बाहर बैंक बंद रहने की सूचना की लटकी तख्ती व बंद एटीएम। संवाद
बैंककर्मी चुनाव में, ग्राहक रहे परेशान
सहालग के कारण कई लोगों को उधार लेकर काम चलाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। चुनाव ड्यूटी के कारण शनिवार को अधिकांश बैंक शाखाएं बंद रहीं। पीएनबी, इंडियन की मुख्य शाखा बंद होने से ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक आदि में स्टाफ की कमी के चलते लोगों के बैंक संबंधी जरूरी काम नहीं हो सके। बैंकों में लेनदेन न होने से शादी वाले घरों में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। कई बैंक के एटीएम भी बंद होने से लोगों को भटकना पड़ा। पीएनबी के खाताधारक अफजाल ने बताया कि उसे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में जाना है। रुपयों की जरूरत थी, लेकिन बैंक बंद होने से रुपये नहीं निकाल सके। वहीं, बृजेश कुमार के घर में शादी थी। जिसके चलते उन्हें सामानों की खरीदारी करनी थी। लेकिन बैंक व एटीएम बंद होने से रुपये नहीं निकल सके। अब उन्हें किसी परिचित से पैसे उधार मांगकर काम चलाना पड़ेगा।