फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly person's life saved by STEMI care at district hospital

Jalaun News: जिला अस्पताल में स्टेमी केयर से बची बुजुर्ग की जान

Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly person's life saved by STEMI care at district hospital
उरई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के एक मरीज की समय पर जान बचाई। गणेशगंज निवासी 72 वर्षीय अब्दुल राशिद को बुधवार को सीने में तेज दर्द हुआ था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। ईएमओ डॉ. अनुपम मिश्रा ने गंभीर स्थिति देख चेस्ट फिजीशियन डॉ. शिवेश वर्मा को बुलाया। डॉ. शिवेश मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉ. अरशद के साथ इमरजेंसी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में अब्दुल राशिद में हार्ट अटैक के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने स्टेमी केयर प्रोटोकॉल के तहत उन्हें जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाया। इस इंजेक्शन की बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये है। सरकार की स्टेमी केयर योजना के तहत यह पात्र मरीजों को निशुल्क दिया जाता है। सीएमएस डॉ. जगजीवन राम ने कहा कि हार्ट अटैक में शीघ्र उपचार से जान बचने की संभावना बढ़ती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed