फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man crossing highway hit by truck, dies

Jalaun News: हाईवे पार कर रहा बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आया, मौत

Sat, 16 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crossing highway hit by truck, dies
फोटो - 01 मृतक बब्बू की फाइल फोटो।
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दरगाह के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निकासा निवासी बब्बू (65) देर रात सब्जी की दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दरगाह के पास हाईवे पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बेटे इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से आटा थाना क्षेत्र के इमलिया बुजुर्ग गांव का निवासी है, लेकिन वर्ष 2011 से कालपी में रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता रोज की तरह दुकान से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्बू अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed