फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly death due to corona infection

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 98 नए केस आए

Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona infection
उरई। महामारी की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच संक्रमण से जिले में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनका लखनऊ एसजीपीजीआई में बीपी, शुगर के साथ कोरोना संक्रमण का भी इलाज चल रहा था। सोमवार को कुल 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 2105 पॉजिटिव केस मिले। इनमें चार लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है। 469 सक्रिय केस हैं। इनमें 399 लोगों का घर पर व पांच संक्रमितों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दो लोग लखनऊ में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ से मिली रिपोर्ट में पॉजिटिव केसों में उरई शहरी क्षेत्र में 45, महेबा ब्लाक में तीन, माधौगढ़ में एक, रामपुरा में दो, नदीगांव में चार, छिरिया, जालौन ब्लाक में 11, कोंच पिंडारी ब्लाक में 16 संक्रमित हैं। 16 मरीज अन्य स्थानों से आए हैं। बाहर से आए लोग होम आइसोलेशन दिया गया है। 1748 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि घर में रह रहे संक्रमितों पर कोविड कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। उन्हें नियमित दवाओं के साथ नियमों का पालन गंभीरता से करने के लिए कहा गया है। लोगों से मास्क लगाने, हाथ धोने के साथ सर्दी, जुकाम, बुखार आदि होने पर कोरोना की जांच जरूर कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed