{"_id":"63938129cead1c35f822fd37","slug":"eight-months-pregnant-woman-died-in-suspicious-circumstances-orai-news-knp7326485128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी शैलेंद्र की 21 वर्षीय पत्नी अर्चना की गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर मृतका का एट, ईगुई कलां गांव निवासी भाई राघवेंद्र बहन की ससुराल पहुंचा। राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अर्चना आठ माह की गर्भवती थी और गुरुवार को ससुरालियों ने उसे पीटा था। इससे उसके पेट में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया बहनोई खेतीबाड़ी करता है। शादी डेढ़ वर्ष पहले हुए थी। अर्चना की मौत से पिता लालबहादुर, मां प्रेमादेवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन