फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DVC beats stadium in handball

Jalaun News: हैंडबॉल में स्टेडियम को डीवीसी ने दी पटखनी

Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
DVC beats stadium in handball
उरई। इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को प्रतिगोयिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी खिलाड़ियो ने अपने-अपने हुनर दिखाए। खिलाड़ियों के करतब देखकर अतिथि भी हैरत में पड़ गए। जगत फाउंडेशन, खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग,ने मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा रहे।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद्र खेल स्पर्धा कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में दो सैंकड़ा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कबड्डी,खो-खो,हॉकी सहित कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। हैंडबॉल में स्टेडियम को डीवीसी को दी पटखनी
विज्ञापन

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और क्रीड़ा अधिकारी सिराजुउद्दीन ने सभी खिलाड़ियो से परिचय किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहले की अपेक्षा अब ज्यादा काम हो रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है। इसके बाद मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में 100, 200, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, हॉकी, खो खो, कराटे, ताइक्वांडो, हैंडबॉल,योग आदि खेल अंडर-19 और वर्ग महिला पुरुष के बीच आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हैंडबॉल का मुकाबला स्टेडियम और डीवीसी के मध्य हुआ। स्टेडियम ने खिताब जीता। एथलेटिक्स में प्रथम स्थान आलिया मंसूरी ने पाया। कबड्डी प्रतियोगिता स्टेडियम ए और स्टेडियम डी के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम ए विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को खेल जगत फाउंडेशन के संयोजक रतन गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिसंबर माह में बरेली में होगी, जिसमें सभी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में शुभम त्रिपाठी, प्रगति पांडे, देवी शरण द्विवेदी, शुजात हुसैन, शरद यादव,मुकेश भारतीय, सबीना अख्तर, जीशान खान, सुरेंद्र कौर, पल्लवी यादव,महेंद्र पटेल,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed