फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to lack of asphalting, the bridge is not able to start, people are worried

Jalaun News: डामरीकरण न होने से पुल नहीं हो पा रहा शुरू, लोग परेशान

Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of asphalting, the bridge is not able to start, people are worried
कुठौंद। जालौन-औरैया को जोड़ने वाले यमुना पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका है। जिससे लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होते हुए आना जाना पड़ रहा है। जिससे समय व धन का भी अतिरिक्त बोझ लोगों पर पड़ रहा है। वहीं लोगों के व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही पुल से यातायात शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में शेरगढ़ में यमुना नदी पर बने पुल से पिछले दस माह से आना जाना बंद हैं। अधिकारियों ने पुल में खराबी आ जाने की बात कहकर पुल से बड़े वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद दो माह पहले छोटे वाहनों पर भी रोक लगा दी गई। जिससे लोगों को तीस किलोमीटर का चक्कर काटते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होते हुए जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को अतिरिक्त खर्च के साथ टोल भी चुकाना पड़ रहा है। अधिकारियों ने पुल को शुरू करवाने के लिए एक माह का समय मांगा था। लेकिन दो माह से भी अधिक समय बीतने के बाद पुल से यातायात को शुरू नहीं किया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि पुल के खराब हुए 29 ज्वाइंट व बियरिंग को बदला जा चुका है। केवल डामरीकरण का कार्य रह गया है। लेकिन 20 दिन से पुल पर चल रहे काम को बंद कर दिया गया। जिससे पुल को शुरू नही किया जा सके।
विज्ञापन


30 किलोमीटर चक्कर काट रहे लोग
पुल के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी नैनापुर भदेख-कुठौंद मदारीपुर शंकरपुर सिरसाकलार टिकरी चौथ हसनपुर सहित लगभग 100 गांवों के लोगों को हो रही है। इसमें कई व्यापारी, शिक्षक व कर्मचारी हैं, जिन्हें पुल शुरू न होने से चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीच में काम कर दिया बंद
किराना व्यापारी पप्पू गुप्ता ने कहा लोगों की परेशानी को देखते हुए पल को जल्दी शुरू करना चाहिए। लेकिन 20 दिन से पुल का काम बंद है। पुल बंद होने से औरैया आने जाने की दूरी 60 किलोमीटर बढ़ गई है और लोगों को टोल टैक्स भी देना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

दोगुना हो गया आने जाने का किराया
ग्रामीण पालम पाल का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए औरैया जाना पड़ता है, पहले उन्हें किराए की गाड़ी चार सौ रुपये में मिल जाती थी। लेकिन पुल बंद होने से एक हजार किराया लग रहा है। पुल को जल्द ही शुरू कर देना चाहिए। केवल डामरीकरण के चलते काम बंद है।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव का कहना है कि पुल के डामरीकरण के लिए एक बार टेंडर की प्रक्रिया की गई थी, जिसमें टेंडर नहीं हुआ। दोबारा टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। इसी महीने से पुल को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed