{"_id":"676ef2f67d737be4dc09cfa7","slug":"due-to-enmity-the-neighbouring-father-and-sons-entered-the-house-of-the-elderly-couple-and-beat-them-injuring-them-orai-news-c-224-1-ori1005-123848-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रंजिश में पड़ोसी पिता-पुत्रों ने वृद्ध दंपती को घर घुसकर पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रंजिश में पड़ोसी पिता-पुत्रों ने वृद्ध दंपती को घर घुसकर पीटा, घायल
Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
जालौन। रंजिश में तीन पड़ोसियों ने वृद्ध दंपती के घर में घुसकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाऊदपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (60) गुरुवार को पत्नी शिवकुमारी के साथ घर पर थे। तभी पड़ोसी अनंतराम अपने पुत्रों सुनील व दिलीप के साथ रंजिश में घर में घुस आया। इसके बाद वह गालीगलौज करने लगे। जब प्रमोद ने विरोध किया तो अनंतराम ने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर लाठी, डंडों व ईंट पत्थरों से हमलाकर दंपती को घायल कर दिया।
चीख पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया, इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।