फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drains are ringing with mud, danger of infection spreading due to breeding of mosquitoes

Jalaun News: कीचड़ से बजबजा रही नालियां, मच्छर पनपने से संक्रमण फैलने का खतरा

Thu, 05 Sep 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Drains are ringing with mud, danger of infection spreading due to breeding of mosquitoes
आटा।स्वास्थ विभाग और ब्लाक स्तर पर स्वच्छता के तमाम दावों के बावजूद कस्बे में गंदगी का अंबार योजनाओं के संचालन की पोल खोलता नजर आ रहा है।बजबजाती नालियां और हर जगह गंदगी का अंबार इलाके पर संचारी रोग पनपने की पनाहगाह बनता जा रहा है।कई दिनों तक सफाई कर्मी नदारत रहने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आटा की आबादी करीब 18000 है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तीन कर्मचारियों की तैनाती है। गांव में करीब 15 वार्ड हैं । जिसमें वार्ड नंबर पांच में सफाई कर्मियों द्वारा नालियों से निकला कीचड़ के ढेर सड़क पर लगा दिए। नालियां कीचड़ से बजबजा रही हैं। फॉगिंग न होने से मच्छर पनप रहे हैं।जिससे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। वार्ड नंबर छह में सैयद बाबा मजार के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं पर प्राथमिक विद्यालय के बगल से कूड़े का डंप लगा है। आटा के राजू पाल, राजेंद्र शर्मा, लालता पाल, सतीश, प्रमोद पांचाल, विकास, रमन ने बताया कि कस्बे में अभी तक ग्राम पंचायत द्वारा दवा का छिड़काव नहीं कराया है। जिससे मच्छर तादाद से ज्यादा है। बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed