{"_id":"5eadb5338ebc3e902b0f7018","slug":"doctor-will-advise-call-and-ask-for-medicine-orai-news-knp558174848","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर देंगे सलाह, फोन कर मंगाए दवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर देंगे सलाह, फोन कर मंगाए दवाए
विज्ञापन
संजीव कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। नगरीय पीएचसी में तैनात डाक्टर भी फोन से लोगों को चिकित्सीय सलाह देंगे। यह चिकित्सक मरीज को सलाह के साथ बीमारी की दवा भी बताएंगे। मरीज दवा जिला प्रशासन द्वारा बताए गए नजदीकी मेडिकल स्टोर पर फोन कर मंगा सकते हैं।
जिला नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक संजीव चंदेरिया के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण बीमार लोगों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना संक्रमण न फैले, ऐसे में जिला प्रशासन लोगों को जरूरी होने पर ही अस्पताल आने की सलाह दे रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, महिला और बच्चों को हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने मन से दवा न खाए, चिकित्सक की सलाह लेने के बाद ही दवा का सेवन करें।
उन्होंने बताया कि उरई के बघौरा के डा. आरपी गुप्ता, तुफैलपुरवा के डा. विष्णु गोपाल राजपूत और उमरारखेरा के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डा. मनोज दीवौलिया एवं कोंच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डा. मंगलाचरण वाजपेयी को टेली मेडिसन चिकित्सा की भी जिम्मेदारी दे दी गई है। सीएमओ के निर्देश पर यह चिकित्सक अपने-अपने अस्पताल के अलावा फोन पर भी लोगों को चिकित्सीय सलाह देंगे। उन्होंने बताया कि मरीज एंड्राइड फोन का ही प्रयोग करें ताकि उन्हें सलाह के साथ साथ दवा मंगाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
चिकित्सक मोबाइल नंबर समय
डॉ.मनोज दीवौलिया 9450290596 शाम 5 से 7 बजे
डॉ. विष्णुगोपाल 8299269101 शाम 5 से 7 बजे
डॉ. मंगला चरण 7905236127 सुबह 8 से 10 बजे
डॉ. आरपी गुप्ता 8400003509 सुबह 10 से 12 बजे