फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   docter,woman,pooja,sun,God pleased the audience

केलवा के पात पर, हो छठी मैया

Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
docter,woman,pooja,sun,God pleased the audience
उरई। छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने का कार्यक्रम पूरे विधि विधान से रामकुंड स्थित पार्क में किया गया। इस दौरान छठ मैया के गीत गूंजते रहे। केलवा के पात पर, हो छठी मैया। नदिया के तीरे। कांच की बांस की बहंगिया, बहंगिया लचकत जात। उधर, गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्र्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन पूजा को लेकर नवविवाहितों में उत्साह देखा गया। गुरुवार को उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ चार दिवसीय व्रत का समापन हो जाएगा। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी ने बताया कि भगवान सूर्य और भगवती शक्ति की उपासना का पर्व छठ पूजा है। इसमें उगते और अस्त होते सूर्य की पूजा की जाती है। जो हमें सभी के प्रति उदारता बरतने और सम्मान देने का संदेश देती है। सुमन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में यह पर्व अलग महत्व रखता है। बिहार और पूर्वांचल के इलाके में बड़ी अच्छी तरह से यह व्रत मनाया जाता है और अब तो यहां भी छठ पूजा के लिए बिहारी समाज के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी पूरी श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। यह पर्व कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि से शुरू हो कर सप्तमी तिथि तक चलता है। यह पर्व धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष प्रदान करने वाला पर्व है। हर्षिता का कहना है कि इस पर्व के मनाने से घर में खुशहाली आती है। इस दौरान डॉ राजीव सिंह, संजीव साहनी, खुशहाल, श्वेता, हरीश का कहना है कि भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता है। जिनकी पूजा की जाती है। डॉ संजय सिंह, केएम तिवारी, अंकित तिवारी, जुगुल किशोर, दीनानाथ तिवारी, भगत सिंह अआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
दिखा उत्साह, ली सेल्फी, आतिशबाजी भी छुड़ाई
छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। बिहारी और पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पूर्व सांसद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ब्रजलाल खाबरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया आदि भी पहुंचे। कांग्रेस महिला इकाई की ओर से छठ पूजा स्थल पर स्टाल भी लगाया गया था। जहां एक दूसरे को बधाई दी गई। युवतियों ने सेल्फी ली और आतिशबाजी भी छुड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रामकुंड की दुर्दशा पर पूर्व सांसद ने साधा निशाना
रामकुंड में उगी घास को लेकर पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने सदर विधायक पर निशाना साधा। बोले इस तरह के जंगल में पूजा करवाई जा रही है। प्रशासन से कहकर व्यवस्था दुरुस्त कराई। सदर विधायक गौरीशंकर ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को रामकुंड में छठ पूजा घाट का भूमिपूजन कर दिया है। अगले साल पूजा भव्यता के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed