फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not shake hands, say hello and avoid corona

हाथ मिलाकर नहीं, सिर्फ नमस्ते कर करे लोगों का अभिवादन

Mon, 16 Mar 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Do not shake hands, say hello and avoid corona
आटा में महिला को गोल्डन कार्ड देते अमित मोहन प्रसाद - फोटो : ORAI
उरई। कानपुर से झांसी जाते समय प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद हाईवे के ग्राम आटा व कस्बा एट में रुके और उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ किया व गोष्ठी में लोगों को कोरोना वायरस के विषय में जागरूक किया। इस दौरान कई डाक्टरों ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की तो उन्होंने बड़ी सहजता से मना कर नमस्ते किया। उनकी यह दृढ़ता दिखी भी, दोनों जगह कार्यक्रम के दौरान न तो उन्होंने हाथ किसी से मिलाया और न ही फूल माला पहनी। यहां तक की बुके से भी परहेज किया। उन्होंने सबको नसीहत भी दी कि लोगों का अभिवादन सिर्फ नमस्ते कर करें। जिससे कि कोरोना के प्रकोप को रोका जा सके।
विज्ञापन

आटा। सबसे पहले प्रमुख सचिव स्वास्थ्य परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद आटा पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। डॉक्टर व स्टाफ को कड़े निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों को समुचित इलाज मुहैया कराएं, लापरवाही पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन प्रति रविवार को पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब वंचित इलाज के लिए परेशान न हो और वह आरोग्य मेले में जाकर इलाज करा सके। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रसव कक्ष, ओपीडी, स्टाक रजिस्टर, बीपी व शुगर की जांच करने वाली मशीनों आदि का निरीक्षण कर देखा। साथ ही यहां पर तैनात सुपरवाइजर मनीषा द्विवेदी से एंटीबायोटिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को कोराना वायरस को लेकर जागरूक किया। इस दौरान डाक्टर संजीव वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, अरविंद पुरवार, राकेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को बांटे गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्घाटन करने आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य परिवार कल्याण अमित मोहन ने एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बांटे। उन्होंने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का महत्व बताकर कहा कि वह इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बाल पुष्टाहार विभाग ने लगाए स्टाल दी जानकारी
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बाल पुष्टाहार विभाग ने स्टाल भी लगाए, सीडीपीओ गोमती सिंह के निर्देशन पर लगे स्टाल पर पहुंचने वाले लोगों को जरूरी जानकारी दी गई। स्टाल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वच्छता के तौर तरीके बताएं साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए साबुन और हैंड वॉश से ठीक ढंग से हाथ धोने को प्रेरित किया उन्होंने ग्रामीणों को भी इस संबंध में जागरूक करने को कहा।

एट में फीता काटकर आरोग्य मेले का शुभारंभ करते प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद

एट में फीता काटकर आरोग्य मेले का शुभारंभ करते प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed