{"_id":"584845904f1c1be672449599","slug":"do-not-forget-to-salvage-problems-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण में कोताही न करें-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण में कोताही न करें-डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादें सुनते जिलाधिकारी संदीप कौर व एसपी राकेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की छुट्टी होने के चलते बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन गल्ला मंडी में किया गया। कोहरा व शीत लहर का असर भी दिखा। दिन बदलने और लोगों को इसकी सूचना न होने से 62 शिकायतें ही दर्ज की जा सकीं। इसमेें 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्षता कर रही डीएम संदीप कौर ने तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को
गंभीरता से लेने की अधिकारियों को हिदायत दी। पिछले तहसील दिवसों की लंबित पड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के भी निर्देश दिए। जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन बुधवार को गल्ला मंडी में डीएम की अध्यक्षता एवं पुलिस कप्तान डॉ. राकेश सिंह की मौजूदगी में हुआ। कुल 62 शिकायतों में सबसे ज्यादा 16 शिकायतें बीडीओ कोंच व
नदीगांव से जुड़ी थीं। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। बावजूद इसके कुछ अधिकारी इन आयोजनों के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसके चलते महीनों समस्याएं लंबित रहती हैं। कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। एसपी ने भी अधीनस्थों को हिदायत दी क्राइम से जुड़ी समस्याओं की मौके पर जाकर
विज्ञापन
निस्तारण करें। मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रीति झा पत्नी पुरुषोत्तम झा ने शिकायत की कि पात्र गृहस्थी की पात्रता सूची में उसका नाम था। इस पर उसे पांच महीने तक खाद्यान्न भी मिला। बाद में अमीन ने उसका नाम हटा कर अपनी बहन और भाभी के नाम सम्मिलित कर दिया है। ग्राम सतोह के ग्रामीणों ने प्रधान के साथ मिल कर प्रार्थना पत्र दिया कि रेल विभाग
में गांव के पास स्थित गेट संख्या 169 सी क्रॉसिंग के नीचे से अंडर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है लेकिन यहां अंडरग्राउंड वाटर लेबल काफी ऊपर है। लिहाजा इसका निर्माण रुकवाया जाए। सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि हरिश्चंद्र तिवारी ने गोशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी नूरमोहम्मद,
रघुवीर, कमलेश, बुद्घे, जग्गू, गयाप्रसाद, दीपक कुशवाहा समेत आधा सैकड़ा लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर कहा रोड पर रामबाबू पुत्र ब्रजलाल अवैध कब्जा जमाए है। अतिक्रमण हटवाया जाये।