{"_id":"662022184abb1e649b0a7a85","slug":"dm-issued-advisory-to-avoid-heat-and-heat-waves-orai-news-c-224-1-ka11004-113564-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीएम ने गर्मी व लू के प्रकोप से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीएम ने गर्मी व लू के प्रकोप से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
उरई। अप्रैल आते ही हीटवेव शुरू हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गर्मी के मौसम में लू के प्रकोप से जनसामान्य को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा कि गर्मी के मौसम में चाहे इंसान हो या पशु या फिर कोई पालतू जानवर सभी को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार आगामी दिनों में दैनिक तापमान में तेजी से वृद्धि होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। हीट वेव (लू) आसामान्य रूप से उच्चतम तापमान की अवधि है, जब तापमान सामान्य तापमान से अधिक दर्ज किया जाता है। वर्तमान समय में जनपद में परिस्थितियां हीट वेव (लू) के अनुकूल बनी हुई हैं। शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) और ऐंठन की शिकायत होने लगती है, जिससे लोगों में गंभीर समस्या होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
हीट वेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमार मजदूर झोपड़-पट्टी में रहने वाले गरीब, दुर्बल एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते हैं। इसके अतिरिक्त हीट वेव (लू) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, जंगलों, जलसंसाधनों, कृषि एवं पशुपालन, स्वास्थ्य तथा विद्युत आपूर्ति आदि को भी प्रभावित करता है।