{"_id":"591dec744f1c1bf25df229fe","slug":"dm-and-sp-protest-strike-on-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने पेट्रोलपंप पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने पेट्रोलपंप पर मारा छापा
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 19 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान जांच पड़ताल करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली और मिलावट की शिकायत पर डीएम नरेंद्र शंकर पांडे व एसपी स्वप्निल ममगाई ने गुरुवार दोपहर पूर्ति अधिक ारी की टीम के साथ कुकरगांव स्थित पेट्रोलपंप पर छापेमारी की। डीएम ने मशीन खुलवाकर देखा। साथ ही पेट्रोल में मिलावट की भी जांच की। हालांकि अधिकारियों को पेट्रोलपंप पर कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
गुरुवार को डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से जालौन रोड स्थित रतनदीप पेट्रोलपंप पर छापेमारी की। जैसे ही टीम पेट्रोलपंप पर पहुंची, हड़कंप मच गया। डीएम ने अपने सामने ही इंडियन आयल के अधिकारियों को मशीन खोलकर चिप ढूंढने के निर्देश दिए। टीम ने पंप में लगी मशीन को खोलकर बारीकी से जांच की, अधिकारियों के संतुष्ट होने के बाद मशीन को फिर सील कर दिया गया। इसी के साथ तेल की जांच भी की गई। पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पंप के बारे में कुछ शिकायतें मिली थी, जिस पर छापेमारी की गई थी। फिलहाल पंप पर कोई कमी नहीं मिली है।
विज्ञापन