फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Divyang raised the demand for increasing the pension

दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग

Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Divyang raised the demand for increasing the pension
डीएम को ज्ञापन देने जाते दिव्यांग - फोटो : ORAI
उरई। अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद ने दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें दिव्यांगों की पेंशन पांच सौ रुपये बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने, दिव्यांगों के अंत्योदय राशनकार्ड बनाने, दिव्यांगों को रोजगारपरक कार्यक्रमों से जोड़ने, लंबे अर्से से बंद चल रही डीएम की अध्यक्षता वाली दिव्यांगों की बैठक जल्द कराने, सीएमओ कार्यालय में संचालित दिव्यांग बोर्ड में दिव्यांग परिषद के एक पदाधिकारी को शामिल करने और दिव्यांगों के लिए मिलन केंद्र की स्थापना करने की मांग की है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, आभा श्रीवास्तव, अजय सिंह, दिनेश, गोपालजी, संतोष, प्रह्लाद, जगदीशबाबू, निर्मला, बाबूराम, लक्ष्मीनारायण, कृष्णगोपाल, धर्मप्रकाश भी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed