फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disturbances broke out between the residences, divisional

आवासों में गड़बड़ी देख भड़के मंडलायुक्त

Mon, 22 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 22 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disturbances broke out between the residences, divisional
आसरा आवासों का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन शहरी आसरा आवासों और निर्माणाधीन फ ायर ब्रिगेड स्टेशन का मंडलायुक्त ने रविवार की देर रात औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित साइट इंजीनियर को भी कड़ी चेतावनी दी। चुर्खी रोड पर तकरीबन 3 करोड़ से बन रहे शहरी आसरा आवासों
विज्ञापन


का झांसी मंडलायुक्त के राममोहन राव एवं जिलाधिकारी संदीप कौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन आवास में घटिया व गुणवत्ताहीन सामग्री की शिकायतें मिलीं। वहीं, लेंटर आदि भी मानक विहीन बने हुए मिले। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की जांच करने वाली तकनीकी समिति के सदस्यों को फ टकार लगाई और जांच करने के आदेश दिए। आसरा आवास
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के माध्यम से 84 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पूर्व इसी रोड पर 6 साल से 2 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन फ ायर ब्रिगेड स्टेशन की भी जांच की। इस दौरान स्टेशन में गुणवत्ताहीन दरवाजे, जंगले आदि लगे हुए मिले। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक अविनाश चंद्र श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर जिलाधिकारी संदीप कौर, उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed