फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District panchayat president pitched in SP

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा में घमासान

Wed, 18 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 18 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president pitched in SP
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा में घमासान की नौबत है। महिला पद के लिए
विज्ञापन
आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद हथियाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता खेमेबंदी किए हुए हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक चार लोगों ने ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी से दावेदारी की है।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में 25 में से 11 सीटें सपा को मिली हैं। इनमें ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक राय नहीं बन सकी है। हालात यह हैं कि हर दावेदार अपना अलग गुट बनाकर अध्यक्ष का टिकट पाने के लिए समीकरण बैठा रहा है। बैठकों का

दौर जारी है और जोड़तोड़ की राजनीति में रोज राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। अभी तक जो नाम सामने आ रहे हैं, उसमें शामिल इच्छाराजा के ससुर स्वर्गीय चौधरी शंकर सिंह कृषि मंत्री रह चुके हैं। उनके पति विष्णुपाल सिंह नन्हूराजा सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2012 में सपा के टिकट से कालपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें उन्हें

हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी दावेदार माधौगढ़ के ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित की पत्नी नम्रता तिवारी दीक्षित हैं। इनकी भी राजनीतिक पृष्ठभूमि सशक्त रही है।  वहीं संध्या मौखरी भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति सुरेंद्र मौखरी पूर्व में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और इस वक्त जिला पंचायत सदस्य भी हैं। इसी तरह

फरहा नाज भी इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी कड़ी दावेदारी पेश कर रही हैं। इनके पति हाजी अजहर बेग वर्तमान में सपा के जिला सचिव हैं। सूत्रों की मानें तो आला कमान से इनके टिकट पर मुहर लगवाने को लेकर जोड़तोड़ चल रही है।
 
पार्टी में पड़ सकती है फूट
जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों की नजर चुनाव में विजयी हुए गैर सपाई जिला पंचायत सदस्यों पर भी है। चर्चा है कि कुछ दावेदार पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक सकते हैं। ऐसे में सपा में आपसी फूट भी

उजागर हो रही है और पार्टी में फूट पडने की भी पूरी आशंका है। चर्चा है कि ये दावेदार बसपा, भाजपा, महान दल व निर्दयली सदस्यों के संपर्क में भी हैं। वहीं, पंचायत चुनाव में बसपा व भाजपा का प्रदर्शन बेहतर न होने के कारण वह अपना उम्मीदवार तय करने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं।

चार ने की है दावेदारी
जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 25 में 11 सीटें जीतीं। अब इनमें से ही किसी को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला आला कमान मुलायम सिंह यादव ही करेंगे। यह बात सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि दावेदारी प्रस्तुत करने वालों में ब्लॉक

प्रमुख माधौगढ़ सुदामा दीक्षित की पत्नी नम्रता तिवारी दीक्षित, बबीना सीट से जीतीं अजहर बेग की पत्नी फरहा नाज, ऐर सीट से  जिपं सदस्य सुरेंद्र मौखरी की पत्नी संध्या सुरेंद्र मौखरी व चुर्खी से जीती नन्हूंराजा की पत्नी इच्छाराजे की दावेदारी की है। एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पास अपनी पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। एक-दो निर्दलीय भी उनके संपर्क में हैं।   इसी तरह 28 नवंबर तक सभी नौ ब्लॉकों के दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed