{"_id":"6570bdfb42233cda24077b1b","slug":"despite-allotment-administration-is-not-able-to-get-possession-of-12-people-orai-news-c-224-1-ori1004-7882-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आवंटन के बावजूद 12 लोगों को कब्जा नहीं दिला पा रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आवंटन के बावजूद 12 लोगों को कब्जा नहीं दिला पा रहा प्रशासन
विज्ञापन
उरई। कांशीराम कॉलोनी में दो महीने पहले आवंटित किए गए आवासों पर प्रशासन और पालिका के अधिकारी कब्जा नहीं दिला पाए हैं।
ऐसे 12 लोग हैं, जो समाधान दिवस में भी अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं और पालिका के दफ्तर के भी चक्कर काट रहे हैं। एडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया, लेकिन बावजूद उसके पालिका के अधिकारी हरकत में आते नहीं दिख रहे हैं। इस वजह से इन लोगों को बेघर होकर दिन रात गुजारना पड़ रहा है।
कोंच रोड पर बड़ी कांशीराम कॉलोनी है। यहां करीब 25 सौ आवास हैं। कई साल पहले इस कॉलोनी के आवासों को आवंटित किया गया था। उनमें कई लोगों ने इन आवासों को किराए पर दे दिया था, जबकि कुछ रहने नहीं आए तो दूसरों ने कब्जा कर लिया, यह नियम विरुद्ध था। शिकायत मिलने पर चार अक्तूबर को ऐसे 20 आवास सामने आए थे।
जिनके आवंटन निरस्त करते हुए नए पात्रों को इसका लाभ दे दिया गया था। आवंटन के 15 दिन के भीतर नए लाभार्थियों को इन आवासों पर कब्जा दिलाया जाना था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। इनमें कुछ को बाद में कब्जा मिल गया, लेकिन 12 अभी भी भटक रहे हैं। पीड़ित खैरूनिशा, सोनी, आसिया व कैलाश ने बताया कि उन्हें अपने आवंटित किए गए आवास पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बार-बार शिकायत की जा चुकी है। समाधान दिवस में भी यह शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पालिका के दफ्तर के भी चक्कर काट रहे हैं। एडीएम फाइनेंस संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।