फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Desperate to avoid the complainant DM and captain

डीएम व कप्तान के न आने से फरियादी मायूस

Wed, 20 Apr 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 20 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Desperate to avoid the complainant DM and captain
तहसील दिवस में समस्यायें सुनते जिला स्तरीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के न आने से कोंच तहसील दिवस आए फरियादियों में मायूसी दिखी।  एडीएम आनंद कुमार व एएसपी शकील अहमद की मौजूदगी में तहसील दिवस निपटाया गया। इसमें कुल 80 शिकायतें आईं। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।    गल्ला मंडी में आयोजित तहसील दिवस के दौरान एडीएम आनंद कुमार ने विभिन्न विभागों के
विज्ञापन


अधिकारियों को आगाह किया जो भी समस्याएं आईं हैं, उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। अधिकारी उन्हें डाउनलोड कर उनका एक सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण समाधान निकालें और निस्तारण भी ऑनलाइन अपलोड करें। उन्होंने बिजली व जलसंस्थान विभागों को सख्त हिदायत दी कि गर्मी का मौसम है और जल संकट से लोग जूझ रहे हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष
विज्ञापन


प्रभुदयाल गौतम की अगुवाई में अखिल वैद, काजी जाहिद, मिजाजीलाल निरंजन, मोहम्मद अहमद, रवि गौतम, नरेन्द्र गुप्ता, अमित रावत, प्रमोद शुक्ला, सुरेन्द्र खरे, अनिल पटैरया आदि ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने प्रार्थना पत्र देकर नगर के सभी कब्रिस्तानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली के पोल लगवाने
विज्ञापन
विज्ञापन


की मांग उठाई। सभासद फहीम काजी ने आराजीलेन व बदनपुरा स्थित अंसारी काजियों की कब्रिस्तान बारादरी की बाउंड्रीवॉल बनावाने की मांग की। बुंदेलखंड विकलांग कल्याण मानव


सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने जिला विकलांग बंधु कमेटी के पुनर्गठन की मांग की। इस दौरानलंबित विवेचनाओं को लेकर एडीएम आनंद कुमार के तेवर काफी तल्ख दिखे, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के इस रवैये को लेकर उन्हें खासी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed