{"_id":"16f448315032daf250c4d720c9db8cb8","slug":"deshraj-had-the-audience-spellbound-ptaria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशराज पटैरिया ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशराज पटैरिया ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार की देर शाम झांसी रोड
विज्ञापन
स्थित हरिहरधाम होस्टल के समीप स्थित ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। इसमें बुंदेलखंड के मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटैरिया ने लोकगीतों से
समां बांध दिया। अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके
पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटैरिया ने लोकगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर एडीएम
आनंद कुमार ने कहा कि सरदार पटेल गांधी की सेना के महान सेनापति थे। समाजसेवी विकास श्रीवास्तव बाबा ने कहा कि सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलकर देश का कल्याण करने की आवश्यकता है। इस मौके पर एएसपी शकील अहमद, शालिगराम निरंजन, बाबू मेवालाल, रामशरण, विजय सिंह गायर, नरेंद्र सिंह, बब्बू पिण्डारी, संजीव पटेल आदि मौजूद रहे।