{"_id":"65c532466254fae8780429b4","slug":"department-should-spread-publicity-about-national-lok-adalat-district-judge-orai-news-c-224-1-ori1004-110617-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर करें प्रचार-प्रसार : जिला न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर करें प्रचार-प्रसार : जिला न्यायाधीश
विज्ञापन
उरई। नौ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह ने कई विभागों को प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नौ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार को अपर जिला न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार रावत जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन व वन विभाग और भारत दूर संचार निगम के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय और बाह्य स्थित न्यायालयों में होगा।
राजस्व विधि, स्टांट, जल संस्थान, विद्युत, श्रम, मोटर वाहन, पुलिस चालानी, शमनीय आपराधिक वाद, प्रकीर्ण वाद, वन व जिला पंचायत और नगर पालिका से जुड़े परिवाद व सिविल वाद के मामलों को निस्तारित किया जाएगा। जरूरी है कि आम वादकारियों को इसकी जानकारी हो, जिससे उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने एएसपी असीम चौधरी से कहा कि थाना प्रभारियों के माध्यम से नोटिस और समन को संबंधित के पास पहुंचाएं। इस दौरान एआरटीओ राजेश कुमार, वन विभाग से टीएन त्रिपाठी, मोहम्मद जावेद सागीर व एके सिंह मौजूद रहे।
उरई। जिला कारागार में पैन इंडिया कैंपेन आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार रावत ने कारागार अधिकारियों के साथ शिविर का लाभ बंदियों को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास उम्र को लेकर पुष्टि करने का दस्तावेज नहीं है, वह उपलब्ध करा लें। कारागार में नामित पी.एल.वी को निर्देशित किया कि नाबालिग लगने वाले विचाराधीन बंदी के बारे में तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिरण को सूचित करें। जेल अधीक्षक नीरज देव, कारापाल प्रदीप कुमार, कारागार चिकित्साधिकारी राहुल वर्मन, उप कारापाल तारकेश्वर सिंह व अमर सिंह मौजूद रहे।