फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demonstration in the block for non-payment of wages

Jalaun News: मजदूरी न मिलने पर ब्लाॅक में प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in the block for non-payment of wages
रामपुरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत धरमपुरा जागीर में श्रमिकों ने मजदूरी न मिलने का आरोप लगाकर ब्लाॅक में प्रदर्शन किया। बीडीओ को शिकायतीपत्र देकर मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, पवन कुमार, भैरव सिंह, प्रहलाद नारायण, लव ने बताया कि ग्राम पंचायत धरमपुरा जागीर के फतेपुरा में मनरेगा के तहत चकमार्ग निर्माण का कार्य मुख्य सड़क से विनोद त्रिपाठी के खेत तक हुआ था। हम लोगों ने मजदूरी की, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। ग्राम प्रधान अवनीश कुमार से भुगतान के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी का कहना है कि कार्य का भुगतान क्षेत्र पंचायत से हो चुका है। इसमें दोबारा भुगतान होने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रामपुरा ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है। इसमें मनरेगा के तहत हुए कार्य की समीक्षा की जाएगी। इसका निस्तारण एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed