{"_id":"61db2908f2e5071bd463deda","slug":"delhi-student-ias-dm-collage-orai-news-knp6744669195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मेधावी कर सकेंगे निशुल्क सिविल सेवा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मेधावी कर सकेंगे निशुल्क सिविल सेवा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। विजन आईएएस नई दिल्ली और जिला प्रशासन एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहयोग से जिले के 50 मेधावियों को आईएएस की निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। इसके चयन के लिए 30 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि विजन आईएएस संस्था के निदेशक अजय सिंह के साथ करार हुआ है। वह जिले के 50 मेधावियों को निशुल्क कोचिंग देंगे। एक साल की पूरी कोचिंग निशुल्क होगी। अमूमन आईएएस की कोचिंग के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये सालाना फीस है। इसके लिए मेधावियों को दो स्तर की परीक्षा पास करने होगी। पहली परीक्षा लिखित और मौखिक होगी। जिले में तीन हजार मेधावियों को परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। लिखित परीक्षा में दस प्रतिशत यानी तीन सौ मेधावियों को चुना जाएगा। इन 300 मेधावियों की मौखिक परीक्षा होगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ 50 मेधावियों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का लाभ आर्थिक रुप से कमजोर उन मेधावियों को मिलेगा, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक स्थिति के कारण तैयारी नहीं कर पाते हैं।
-------------------------
इन केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा
डीआईओएस ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें उरई तहसील में डीएवी इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज व सर्वोदय इंटर कालेज, कालपी तहसील में एमएसवी इंटर कालेज, माधौगढ़ तहसील में बुंदेलखंड इंटर कालेज, कोंच तहसील में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
---------------
इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
परीक्षा में भाग लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसकी अंतिम तिथि 25 जनवरी है। फिलहाल 400 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन-
http/www.visiponias.n/pratna