फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   D.El.Ed semester examination will be held under CCTV camera surveillance

Jalaun News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 05 Jan 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed semester examination will be held under CCTV camera surveillance
उरई। डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शहर के सात सेंटरों पर होंगी। इसमें 2,841 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। इसमें 1,276 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जीआईसी में 430, जीजीआईसी 430, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 350, गांधी इंटर कॉलेज में 350, डीएवी इंटर कॉलेज में 400 और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 401 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, डीएलएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षा तीन सेंटरों पर होगी। इसमें जीआईसी में 430, जीजीआईसी में 430 और गांधी इंटर कॉलेज में 416 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से होगी। इसमें आठ जनवरी से 10 जनवरी तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सात सेंटरों पर होगी। जबकि 11 से 13 जनवरी को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन सेंटरों पर होगी। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। जिसकी लगातार मॉनिटरिंग होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि वह परीक्षा पूरी शुचिता के साथ कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed