फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Delay in opening the gate of doctor's residence, kicked, stoned

Jalaun News: चिकित्सक के आवास का गेट खुलने पर हुई देरी, लातें मारीं, किया पथराव

Fri, 14 Jul 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Delay in opening the gate of doctor's residence, kicked, stoned
जालौन। गुरुवार सुबह सीएचसी पहुंची तीन माह की गर्भवती के परिजनों ने महिला चिकित्सक के अस्पताल परिसर स्थित आवास का गेट खुलने में देरी होने पर दरवाजे पर लातें मारीं और पथराव भी किया। घटना की सूचना पर सीएमओ, एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। महिला चिकित्साधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालौन सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉ. गरिमा सिंह की तैनाती है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी अजीत सिंह अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी अंकिता को लेकर अस्पताल परिसर में पहुंचे। उस समय महिला चिकित्सक अपने आवास पर थीं। सुबह लगभग पौने छह बजे महिला के परिजन अस्पताल परिसर में ही मौजूद महिला चिकित्सक के आवास पर पहुंच गए। पहले उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार, जब गर्भवती के परिजनों ने दरवाजे को खटखटाया तब वह बाथरूम में थी। इसलिए वह तुरंत दरवाजा नहीं खोल सकी। उधर, दरवाजा खुलने में देरी होती देख परिजनों ने गालीगलौज करते हुए दरवाजे पर लातें मारना शुरू कर दीं और आवास पर पथराव भी किया, इससे खिड़की के शीशे टूट गए। महिला चिकित्सक ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता को मोंबाइल पर दी। चिकित्सा अधीक्षक ने कोतवाली फोन किया। फोन न उठने पर उन्होंने वार्ड बॉय को कोतवाली भेजा। लगभग आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग भाग गए। लगभग एक घंटे बाद परिजन महिला को लेकर फिर सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम एवं सीएमओ एनडी शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए और घटना को लेकर जानकारी ली। सीएमओ व एसडीएम के निर्देश पर सीओ ने डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया।
वहीं, महिला चिकित्सक डॉ. गरिमा सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता के माध्यम से कोतवाली में तहरीर दी। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
पुलिसकर्मी करेंगे गश्त
जालौन। सीओ रविंद्र गौतम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता को आश्वासन दिया कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए दिन में पुलिस कर्मी समय समय पर गश्त करते रहेंगे। इसके अलावा रात्रि के समय अस्पताल में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। ताकि कोई अराजकतत्व डॉक्टरों को परेशान न करे। घटना के बाद जब सत्ता पक्ष के नेताओं ने सुना कि महिला चिकित्सक द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। तो सत्ता पक्ष के नेता अस्पताल परिसर में पहुंच गए और उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया पर सहमति न बनने से समझौता नहीं हो सका।(संवाद)

घटना के बाद ओपीडी रही बंद
जालौन। सुबह आठ बजे से अस्पताल में ओपीडी खुलने का समय है। लेकिन महिला चिकित्सक के आवास पर हुए पथराव के बाद चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे। लगभग दस बजे सुरक्षा के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने कार्य शुरू किया। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक ओपीडी संचालित न होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट गई। जिससे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। डॉ. गरिमा सिंह के आवास पर हुए पथराव की सूचना पर सीएमओ एनडी शर्मा भी अस्पताल परिसर में पहुंचे और घटना के संदर्भ में महिला चिकित्सक से जानकारी ली। उन्होंने महिला चिकित्सक को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed