फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Debt and took the life of a farmer in drought

कर्ज और सूखे ने एक और किसान की जान ले ली

Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 23 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Debt and took the life of a farmer in drought
कर्ज और सूखे ने एक और किसान की जान ले ली। किसान ने सोमवार की देर रात
विज्ञापन
अपने खेत के  किनारे लगे पेड़ से फांसी लगा ली। वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां वह फांसी पर लटका था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल लालबहादुर सिंह ने बताया कि वह

मामले की जांच कर रहे है। परिजनाें ने बताया कि फसल खराब होने के सदमे में किसान ने जान दी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव मांडरी निवासी राजेंद्र सिंह अहिरवार (50) पुत्र हुब्बलाल के पास पांच बीघा जमीन थी। उसने जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कर्ज भी ले रखा था। अचानक गर्मी होने से उसकी मटर की फसल के

फूल झड़ गए। इससे वह खासा परेशान था। फसल तबाह होने से उसके सामने गृहस्थी चलाने का संकट भी हो गया। सोमवार की देर रात नौ बजे वह घर में बिना बताए खेत पर पहुंचा और अपने अंगौछे से फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गया। देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां वह फांसी पर लटका था। घटना की सूचना पाकर

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनाें ने बताया कि उसकी फसल खराब हो गई थी और उस पर बैंक का एक लाख रुपये कर्ज भी था। बता दें कि दो दिन पहले ही कदौरा के किसान की भी फसल सूखने के सदमे से मौत हो गई थी। वहीं नहराें में पानी न आने से भी कई एकड़ फसल बर्बादी की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed