फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,water,police,doctor,boy

मछली पकड़ रहे मासूम की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
death,water,police,doctor,boy
कदौरा सीएचसी में आक्रोशित परिजनों को समझाते विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व अन्य - फोटो : ORAI
कदौरा ( जालौन)। क्षेत्र के बबीना गांव में दोस्तों के साथ मच्छली पकड़ने गया मासूम अचानक गहरे तालाब में गिर कर डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाकर आधे घंटे बाद मासूम को तालाब से बाहर निकाला। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना के महर्षि बाल्मीकि तालाब में रविवार को छह मासूम मछली पकड़े रहे थे। तभी चतुर सिंह का सात वर्षीय पुत्र कार्तिक का पैर फिसल गया और वह गहरे तालाब में गिरा और डूबने लगा। यह देख कर वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बताया। मासूम को तालाब में डूबते देख गांव के युवकों ने तालाब में कूदकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि मासूम की सांस चल रही थी पर डॉक्टर ने खानापूरी की है। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया पर परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामे व नारेबाजी की सूचना पर पहुंचे विधायक नरेंद्रपाल सिंह जादौन ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन माने। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-------
दो घंटे छावनी बना रहा सीएचसी
मासूम की मौत पर गुस्सा, परिजनों ने सीएचसी में मौजूद डॉक्टर पर लापरवाही के साथ के अभद्रता का भी आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव पुलिस बल के से साथ सीएचसी में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को सीएचसी के अंदर घुसने नहीं दिया। इस दौरान पीएचसी दो घंटे तक छावनी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed