{"_id":"58c83ece4f1c1bb66032acd6","slug":"death-of-a-young-man-drowns-in-checkdam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकडैम में युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकडैम में युवक की डूबने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली खेलने के बाद दोस्ताें के साथ चेकडैम में नहाने गए एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। त्योहार के दिन युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
कुठौंद थानाक्षेत्र के गांव हदरुख निवासी जितेंद्र सिकरवार (25) पुत्र नरेंद्र सिकरवार ने मंगलवार को गांव में दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। रंग में सराबोर होने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे दोस्तों के साथ गांव के बाहर चेकडैम में नहाने गया। नहाते वक्त वह गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। यह देख साथियाें में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन