{"_id":"5e6fd7f38ebc3ea4ce4c3408","slug":"dead-body-of-unidentified-youth-found-under-highway-bridge-orai-news-knp550760553","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे स्थित पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे स्थित पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एक ढाबे के पास बनी पुलिया के नीचे युवक का शव पानी में उतराता देख राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने शव निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर शिनाख्त न हो सकी। कोतवाल का कहना है युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसके शव के बगल में गांजा पीने वाली चिलम मिली है।वहीं लोगों में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एक ढाबे से लगभग दो सौ मीटर पहले बनी पुलिया के नीचे पानी में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उतराता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और थोड़ी देर में ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिया के नीचे पानी में पड़े शव को बाहर निकालकर आसपास क्षेत्र में शिनाख्त कराई, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
वहीं पुलिस ने बताया शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है और मृतक के शरीर में कीड़े भी पड़ गए थे। जिससे सड़ांध आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल ने बताया युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष लग रही है और वह लाल-नीली कलर की चेकदार शर्ट व ब्राउन कलर का बेल्ट के साथ काला पेंट पहने है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं इलाकाई लोगों में चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।