{"_id":"5ddad55c8ebc3e54c14c4a5c","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-river-yamuna-orai-news-knp527961526","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव यमुना नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव यमुना नदी में मिला
विज्ञापन
मृतक योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
कुठौंद। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव यमुना नदी में पड़ा मिला। शव देख नदी किनारे जानवर चरा रहे चरवाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल की तो उसके पास मिले कागजातों उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के जयवेद सिंह का 23 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह 22 नवंबर को घर से लापता हो गया था। रविवार की दोपहर उसका शव कुठौंद थाना क्षेत्र के सनगढ़ के पास स्थित यमुना नदी में पड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जनपद औरैया बार्डर लगे होने के चलते औरैया पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
दोनों थानों की पुलिस ने युवक की शिनाख्त आसपास गांवों में कराई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया परिजनों के मुताबिक युवक की 20 नवंबर को औरैया जनपद में तय हुई थी, लेकिन किसी कारण वश युवक की शादी टूट गई। जिसके चलते युवक तनाव में रहता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह मालूम होगी।