फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Daughter-in-law accuses father-in-law of molestation, FIR lodged

Jalaun News: पुत्रवधू ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी

Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accuses father-in-law of molestation, FIR lodged
जालौन। पुत्रवधू ने लगभग चार माह पूर्व ससुर पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हुई थी। पति कर्नाटक में रहकर पानीपूरी का काम करते हैं। इसके चलते वह अक्सर बाहर ही रहते हैं। घर पर वह दो बच्चों और सास, ससुर के साथ रहती है। आरोप लगाया कि उसके ससुर की उस पर नीयत खराब थी, जिसके चलते आठ जनवरी को जब उसके बच्चे दादी के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे ससुर उसके कमरे में घुस आए और सोते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह चिल्लाई और किसी तरह छूटकर सास के कमरे में पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। अगले दिन उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed