फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cylinder explodes in Kanshi Ram Colony, seven including two girls scorched

Jalaun News: कांशीराम कालोनी में फटा सिलिंडर, दो बच्चियों सहित सात झुलसे

Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 15 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes in Kanshi Ram Colony, seven including two girls scorched
उरई। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में कांशीराम कालोनी के एक आवास में अचानक धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से परिवार की ही दो छोटी बच्चियों सहित सात लोग झुलस गए। तेज धमाके की आवाज से कालोनी वाले भी दहशत में आ गए। जब पता चला कि सिलिंडर फटा है तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करनी शुरू कर दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। जिला अस्पताल में सातों को भर्ती कराया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी में शुक्रवार की देर शाम यह हादसा ब्लॉक नंबर 21 में रहने वाले अशोक कुमार के घर हुआ। देर शाम घर में वह, उनकी पत्नी शकुंतला (49), पुत्र रवि (22), दो वर्षीय नातिन आरोही उर्फ एंजल, चार वर्षीय पायल, चार वर्षीय नाती भोलू, भतीजी सोमवती (16) थी। बच्चे घर में खेल रहे थे और अचानक माचिस जलते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग पहुंचते ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और तेज धमाका होने पर कालोनी के लोग घरों से बाहर आ गए। सिलिंडर फटने की जानकारी पर तुरंत मदद के लिए अशोक के घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इनमें रवि और शकुंतला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बच्चों ने खोल दी थी गैस, माचिस जलते ही हुआ धमाका
-अशोक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में छोटा सिलिंडर था। बच्चों ने खेल-खेल में उसकी नॉब खोल दी। इसकी जानकारी घर के बड़ों को नहीं थी। जब किसी काम से माचिस जलाई गई तो गैस ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगी और वह धमाके के साथ फट गया। इस वजह से परिवार के सात लोग झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed