फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cyber ??crime team returned Rs 18 lakh

साइबर क्राइम टीम ने वापस कराए 18 लाख रुपये

Mon, 30 Aug 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??crime team returned Rs 18 lakh
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी उन्नति शर्मा ने शहर कोतवाली में पिता के बैंक खाते से 18 लाख रुपये ठगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की साइबर क्राइम टास्क फोर्स टीम ने ठगी गई धनराशि वापस करा दी। इससे पीड़ित परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पटेल नगर निवासी उन्नति शर्मा ने 26 नवंबर 2019 को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह कानपुर में कोचिंग पढ़ रही थी। उसी कोचिंग में सौरभ निवासी नक्षत्र कालोनी ओल्ड संघवी पुणे आया और मेलजोल बढ़ाकर कहा कि वह एमबीबीएस में उसे प्रवेश दिला देगा। इसके बाद वह जून 2019 में वह उसके पिता से जालौन रोड स्थित एक होटल में मिला। उसने कहा कि उसे पुणे में फ्लैट लेना है, जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है उसने 18 लाख रुपये उधार मांगे और दो माह बाद रुपये वापस करने का वादा किया।
विज्ञापन

पिता ने 28 जून 2019 को सौरभ के खाते में 99 हजार 996 रुपये भेज दिए। इसके बाद 19 जुलाई 19 को आरटीजीएस के माध्यम से 14 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद कई बार में कुल 18 लाख रुपये उसे दे दिए। दो माह बीत जाने के बाद न तो सौरभ ने रुपये दिए और न ही उसका एमबीबीएस में प्रवेश दिलाया। उसके द्वारा दिया गया चेक भी फर्जी निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम टीम ने युवती की 18 लाख रुपये की धनराशि वापस करा दी। विवेचक दिनेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक साइबर क्राइम रामप्रकाश ने बताया कि साइबर ठगों को कभी भी बैंक संबंधी जानकारी न दें। नौकरी लगवाने के झांसे में सीवीवी नंबर, एटीएम, ओटीपी, लाटरी वाली फर्जी कालो से सावधान रहें और ऐसे लोगों से कोई भी जानकारी साझा न करें। किसी के साथ भी साइबर ठगी होती है तो वह इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 15527 व 112 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed