फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd of customers increased in jewelery and clothing shops

Jalaun News: ज्वैलरी और कपड़ों की दुकानों में बढ़ी ग्राहकों की भीड़

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crowd of customers increased in jewelery and clothing shops
शुभ लाभ......................
विज्ञापन




फोटो-02 जालौन में राघव ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी करते हुए लोग। स्रोतः संचालक

फोटो-04 प्रभात ज्वैलर्स पर खरीदारी करते हुए ग्राहक। स्रोतः संचालक

फोटो-05 कालपी में शिवा कलेक्शन और ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। स्रोतः संचालक
फोटो-11-विनीत अग्रवाल की दुकान पर चांदी के सिक्के खरीदते ग्राहक। स्रोतः संचालक

-पिछली साल से इस बार 15 से 20 प्रतिशत बढ़ी महंगाई, इसके बाद भी जमकर हो रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन/कालपी। दिवाली पर्व को लेकर जालौन नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोने और चांदी के बढ़ते दामों के कारण लोग भारी आभूषणों की खरीदारी से बच रहे हैं। शगुन के लिए चांदी के छोटे लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और सिक्कों की मांग बढ़ गई है।
सोने का भाव इस समय 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव एक लाख रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है, जिससे ग्राहक केवल त्योहार की को लेकर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विनीत अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस से पहले से ही दुकानों में भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार बढ़ी हुई कीमतों के चलते ग्राहक बड़ी खरीदारी करने में झिझक रहे हैं। विशाल अग्रवाल के अनुसार, अधिक दामों की वजह से बाजारों में भीड़ कम हैं और ग्राहक छोटे आइटमों तक सीमित हैं। इसी तरह, सघन माहेश्वरी ने कहा कि नवरात्र के समय से व्यापार बढ़ने की उम्मीद होती है और इस बार भी वे धनतेरस पर बड़ी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा कलेक्शन के प्रबंधक कमल सोनी ने बताया कि महिलाओं द्वारा सबसे अधिक साड़ी और लहंगे की बुकिंग की जा रही है, साथ ही बच्चों के लिए फैंसी आइटम की भी मांग है। उन्होंने बताया कि दस हजार रुपये से अधिक की खरीद पर कूपन दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक इनाम मिल सकते हैं।

इनसेट

चांदी के आभूषणों की बढ़ी मांग, होम डिलीवरी की सुविधा
विश्नोई मार्केट के श्री बालाजी आभूषण मंदिर के प्रोपराइटर अरविंद सोनी उर्फ कल्लू सोनी ने बताया कि सोने के ऊंचे भाव के कारण ग्राहक चांदी के आभूषणों में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और सिक्कों की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि सभी आभूषण उचित दरों पर उपलब्ध हैं और ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि इस त्योहार में किसी भी ग्राहक को परेशानी न हो। (संवाद)

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed