{"_id":"58efc5804f1c1ba368cf8cd2","slug":"women-police-station-and-two-soldiers-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थानाध्यक्ष और दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला थानाध्यक्ष और दो सिपाही सस्पेंड
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बियर शाप में सरकारी कर्मियों से अभद्रता में महिला थानाध्यक्ष और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। सरकारी कर्मियों ने महिला थानाध्यक्ष की शिकायत झांसी मंडल के कमिश्नर से की थी। एसपी स्वप्निल ममगोई ने तीनों को निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि महिला थानाध्यक्ष ने बियर शाप में मौजूद लोगों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया था। उनका गलत धाराओं में चालान भी किया था। मामले की जांच जालौन सीओ संजय शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व झांसी से लेखपाल और लेखपाल सहित तीन सरकारी कर्मचारी उरई में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये इलाहाबाद बैंक के पास स्थित बियर शाप के बाहर बियर पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान महिला थानाध्यक्ष रजनी मिश्रा चालक, एक हमराही और एक कथित पत्रकार के साथ मौके पर पहुंचीं। यहां बियर पी रहे युवकाें के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष ने तीनाें सरकारी कर्मियों से भी अभद्रता कर उनकी जेब से रुपये भी निकाल लिए। इस पर सरकारी कर्मियों ने मामले की शिकायत सीधे झांसी के कमिश्नर के राममोहन राव से की। कमिश्नर ने एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी स्वप्निल ममगोई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष रजनी मिश्रा, चालक व एक अन्य सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ जालौन को सौंपी है। एसपी ने बताया कि अगर जांच में मामला सही पाया जाता है तो आरोपियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन