फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged in jalaun

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन

उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराई में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। महिला के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन करेगी।

विज्ञापन


बहराई गांव निवासी मरजीना (43) पत्नी कैलाश अहिरवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। सभी सदस्यों के सोने के बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो मरजीना को बिस्तर न पाकर उसकी तलाश की गई। कैलाश ने दूसरे कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो मरजीना का शव फंदे पर लटका था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर घर के बाकी परिजन दौड़ कर आए। वहीं रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से मना कर दिया। पुलिस के काफी कहने के बावजूद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। मरजीना के आत्महत्या करने की वजह भी स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि वह अपने स्तर से छानबीन कर रहे है। किसी तरह की कोई बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed