फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   woman entered the house shot

महिला को घर में घुसकर मारी गोली

Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 28 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
 woman entered the house shot
प्रतीकात्मक
मोबाइल टावर के विवाद में हमलावरों ने घर में घुस कर महिला को तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर आए तो हमलावर बाइकाें पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनाें ने गांव के ही चार हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश
विज्ञापन


शुरू कर दी है। मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी नरेश कुमारी पत्नी शिवकुमार राजपूत के घर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे चार हमलावर आए और दरवाजा खटखटाया। नरेश कुमारी ने जैसे ही दरवाजा खोला तो हमलावर घर के अंदर घुस आए और मारपीट कर उसे तमंचे से गोली मार दी। महिला ने बचाव में तमंचा पकड़ लिया तो उसके हाथ में गोली लगी। फायर की
विज्ञापन


आवाज सुनकर परिजन मौके पर आए तो चाराें आरोपी दो बाइकाें पर बैठकर मौके से फरार हो गए। परिजनाें ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनाें ने आटा थाना के गांव चंदरसी निवासी हमलावर देवी गुलाम, विजय व बीरेंद्र सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। परिजनाें ने बताया कि हमलावराें का घायल नरेश कुमारी के पति से


गांव में मोबाइल टावर लगवाने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पहले हमलावराें ने पति शिव कुमार को जेल भिजवा दिया। इसके बाद अब महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed