फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two robbers arrested in teacher's robbery

शिक्षिका लूटकांड में दो लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested in teacher's robbery
घटना को खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala

कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली निवासी वंदना पत्नी जीतू सिंह बुंदेला ने पुलिस को तहरीर दी कि 30 जनवरी को जालौन औरैया रोड पर बस्तेपुर के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने उसके साथ लूट की थी। लुटेरे शिक्षिका का पर्स व दो हजार रुपये, मोबाइल फोन, आधारकार्ड, पेन कार्ड आदि लूट ले गए थे। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर कुठौंद थाने में मामला दर्ज कर एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे बस्तेपुर पुलिया के पास से लूट में शामिल लुटेरे दिनेशचंद्र उर्फ भूरा पुत्र राम लड़ेते निवासी अनोगी थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज, पंकज पुत्र राधेश्याम निवासी अनोगी थाना गुरसहायगंज कन्नौज को गिरफ्तार कर उनके पास से एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस बिना नंबर की अपाचे बाइक, पर्स व मोबाइल, कागजात बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में लुटेरों ने शिक्षिका के साथ लूट की घटना में शामिल होने की बात कही। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सर्विलांस सेल के महेश दुबे, उपनिरीक्षण जीतेंद्र कुमार, शोएब आलम, स्वाट टीम के रवि भदौरिया, कर्मवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, अजय नायक, सुरेंद्र प्रताप आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed