{"_id":"56e8482a4f1c1b57448b4571","slug":"two-robbers-arrested-cars-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
उरई में वार्ता करते एसपी एन कोलांचि व गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनकी मंदिर जाते समय युवक को अगवाकर कार लूटने के मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गई कार बरामद कर लिया है। ।
लखनऊ के तेलीबाग निवासी संजय दीक्षित 22 सितंबर की शाम छह बजे इंडिगो कार से पनकी स्थित हनुमान मंदिर जा रहे थे। वह कानपुर से आगे कालपी रोड पर पहुंचे थे कि दो
बाइकों पर आए चार बदमाशाें ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर संजय को अगवा कर उसे बंधक बना लिया। लुटेरे उसे कार में डालकर मूसानगर ले गए। वहां जबरन भांग खिला दी। बेहोश होने पर कालपी कोतवाली के बरही बंबा के पास खेत में बंाधकर फेंक दिया और कार व मोबाइल फोन व दो हजार रुपये लेकर भाग निकले। सुबह होश
आने पर ग्रामीणों की मदद से संजय कोतवाली कालपी पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने सर्विलांस सेल व स्पेशल ट्रैकिंग टीम को लगाया। जांच में पता चला कि लुटेरे कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र के हैं। पुलिस ने बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी। सोमवार देर रात आरोपी कार बेंचने की फिराक में कालपी कोतवाली के जोधर
विज्ञापन
नाला के पास पहुंचे। वहां से पुलिस ने धर दबोचा। लूट का खुलासा करते हुए एसपी एन कोलांचि ने बताया कि गिरोह का मास्टर मांइड अभी कानपुर की जेल में है। पक़ड़े गए बदमाशों में घाटमपुर निवासी रिंकू गोस्वामी उर्फ तब्बल, अकबरपुर निवासी शकील मुहम्मद शामिल है। इनके कब्जे से इंडिगो कार बरामद की गई है। लूट के शिकार संजय को मौके पर बुलाकर
पहचान भी कराई गई। एसपी ने खुलासा करने वाले एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खान, सर्विलांस सेल के शोएब आलम, गौरव बाजपेयी, जगदीश चंद्र, सतेंद्र सिंह, आलोक कुमार व अमित सचान को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
वकालत की पढ़ाई कर रहा मास्टर माइंड
कानपुर देहात के मूसानगर निवासी शेखर ठाकुर उर्फ राजा शातिर अपराधी है। पूरे क्षेत्र में उसके खिलाफ कोई जुबान नहीं खोलता है। क्षेत्र में उसका खासा आतंक है और वह वाहन लूट का मास्टर मांइड है। पुलिस की मानें तो वह वकालत की पढ़ाई कर रहा है। पकड़े जाने के डर से उसने पुराने मामले में कोर्ट में सर्मपण कर दिया और इस समय जेल से परीक्षा दे रहा है।