{"_id":"5bef0880bdec22699072d1a6","slug":"two-car-rider-arrested-including-bjp-s-promotional-materials-and-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रचार सामग्री व तमंचे समेत दो कार सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा की प्रचार सामग्री व तमंचे समेत दो कार सवार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
pistol
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक एसडीएम और सीओ एमपी बॉर्डर से सटे इलाके में गश्त कर वापस कोंच लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुछ वाहन भी चेक किये। चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार दिखी, जिस पर प्रेस लिखा होने के साथ ही भाजपा का लोगो भी लगा था। कार रोककर चेक किया तो उसमें दोनों व्यक्ति थे और तलाशी लेने में उनके पास एक तमंचा व आठ कारतूस मिले। अधिकारियों ने मय गाड़ी के दोनों को कोंच पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रामलाल अहिरवार निवासी उमरार खेड़ा कोतवाली उरई व पंकज बाबू पटेल पुत्र अनिल कुमार निवासी नया पटेलनगर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर कार सीज कर दी गई है। इनके पास से एक तमंचा 315 बोर तथा आठ कारतूस बरामद हुए हैं। एसडीएम का कहना है कि कार से पकड़े गए लोग भाजपाई हैं कि नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वे क्या करते हैं और असलहा व पार्टी सामग्री के संग कहां जा रहे थे। इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन