{"_id":"593eda761126f411168b4c08","slug":"twippers-fly-35-thousand-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज ने किसान के 35 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाज ने किसान के 35 हजार उड़ाए
अमर उजाला/उरई
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार रमेशचंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। किसान को टप्पेबाजों ने निशाना बनाकर उसके 35 हजार रुपये पार कर दिए। किसान भी बैंक से रुपये निकालकर निकला था। पीड़ित किसान ने कुछ दूर तक टप्पेबाज का पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बैंक से निकलने वाले लोग लगातार टप्पेबाजी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी किसान रमेशचंद्र को अपने खेत पर बोरिंग करानी थी जिसके लिए उसने सोमवार को सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से 33 हजार रुपये निकाले लेकिन उसे पैंतीस हजार की जरूरत थी।
विज्ञापन
लिहाजा उसने दो हजार रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से और निकाले। इसके बाद उसने रुपये अपने थैले में रख कर उसे बाइक पर टांग दिया। बजरिया स्थित किराने की एक दुकान पर सौदा लेने के लिए रुका और बाइक खड़ी करके सौदा लेने लगा। उसी के साथ एक और युवक भी सौदा ले रहा था। अचानक वह युवक दुकान से हटा और रमेश की बाइक पर टंगा थैला उतार कर अपनी बाइक पर टांगा और वहां से निकल लिया। युवक को ऐसा करते रमेश ने देखा तो उसने उस बाइक सवार युवक का पीछा करना शुरू कर दिया लेकिन डाढी रोड पर रमेश की बाइक अचानक पंचर हो गई। इस कारण वह टप्पेबाज का पीछा नहीं कर सके। रमेश ने कोतवाली में तहरीर दी है। माना जा रहा है कि टप्पेबाज बैंक की किसी शाखा से उसके पीछे लगा था और मौका हाथ लगते ही उसने थैला पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि हुलिये के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन