{"_id":"57f695bf4f1c1b807f26f99c","slug":"tppebajon-exceeding-rs-82-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने 82 हजार रुपये पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने 82 हजार रुपये पार किए
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। दो अलग-अलग घटनाओं में टप्पेबाजों ने 82 हजार रुपये उड़ाए। स्टेट बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे पशु चिकित्सालय में तैनात कर्मी के झोले में रखे 70 हजार रुपये टप्पेबाजों ने उड़ाए। खरीददारी करने गए युवक के बैग से टप्पेबाजों ने 12 हजार रुपये उड़ाए। पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय में तैनात कर्मी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह लगभग 3 बजे स्टेट बैंक में रुपये निकालने गए थे। बैंक से उन्होंने 70 हजार रुपये निकालकर अपने झोले में रख लिए। इसके बाद वह एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर जाकर मोबाइल पर किसी से बात करने लगे। तभी टप्पेबाज झोला सहित उसमें रखे 70 हजार रुपये व बैंक की पासबुक लेकर भाग गए। उधर, मोहल्ला तोपखाना निवासी शब्बीर खां ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से बाजार में कुछ सामान की खरीददारी करने गया था। बाजार में वह एक किराने की दुकान पर खड़े होकर सामन की खरीददारी करने लगा। तभी किसी टप्पेबाज ने उसके बैग में डले 12 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन