{"_id":"58a33ad24f1c1ba340d84dcb","slug":"three-of-the-fir-on-gas-rifiling","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफिलिंग के मामले में तीन पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिफिलिंग के मामले में तीन पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कालपी में गैस रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कार मालिक समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह की ओर से मारुति वैन के मालिक वैभव उर्फ मंटू विश्नोई के अलावा रिफिलिंग करने वाले मनोज तिवारी व उसके भाई बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि
रविवार को मोहल्ला राम चबूतरा में कार में रिफिलिंग करते वक्त हुए विस्फोट से कार के परखचे उड़ गए थे। इससे बड़ा हादसा टल गया था, लेकिन लोगों के दिलों में खौफ अभी भी है। सीओ
ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। सोमवार की देर रात कालपी पुलिस ने कार मालिक वैभव की शिनाख्त कर रिफिलिंग करने वाले मनोज व बबलू के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इलाके में गैस रिफिलिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।