फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of millions of homes breaking five locks

पांच घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Mon, 08 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 08 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions of homes breaking five locks
रेढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव में चोराें ने तीन घराें को निशाना बनाकर
विज्ञापन
करीब पांच लाख रुपये के गहने व नगदी चुरा लिए। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख चोरी का पता चला। वह थाने पहंचे और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे और खेताें से टूटे सूटकेस बरामद कर कार्रवाई की बात कही है।

रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव रौरा निवासी राजेश सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार की रात अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे चोर घर के बाहर लगे पेड़ से चढ़कर छत के रास्ते आंगन में आए और कमरे का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नगद, सोने का हार, बेंदी, मंगलसूत्र सहित करीब तीन लाख रुपये

का गहने चुरा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में ही रहने वाले यशवंत सिंह के घर पहुंचे और वहां से कमरे में रखे दो सूटकेस ले गए। इनमें करीबन 10 हजार रुपये नगद व करीब 90 हजार रुपये के गहने थे। चोर गांव के ही धमेंद्र सिंह के यहां पहुंचे और उनकी बाइक व सामान चोरी कर ले गए। चोर गांव के बाहर एक खेत में पहुंचे और सूटकेस को तोड़कर कीमती

सामान व कपड़े ले गए। सुबह जब लोगाें की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा तो वहां लोगों की भीेड़ लग गई। वही शौच को जा रहे लोगों ने जब सूटकेस व बाइक पड़ी देखी तो परिजनाें को सूचना दी। पीड़ित थाने पहुंचे

और पुलिस को चोरी की तहरीर दी। तीनों घरों से तकरीबन पांच लाख की संपत्ति चोरी गई है। उधर थानाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर साक्ष्याें का संकलन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

खर्रा और हरकौती से भी लाखों उड़ाए
क्षेत्रीय गांव खर्रा में रविवार की रात चोरों ने महिला के मकान से हजारों रुपये के जेवर व नकदी उड़ा ली। जबकि सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने पड़ोस के गांव हरकौती के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी ऊषा देवी पत्नी स्व. बाबूराम ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। तभी रात दो बजे चोर उसके दरवाजे की कुंडी लगाकर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोर बगल के कमरे में संदूक का ताला तोड़कर तीन जोड़ी तोड़ियां, सोने के बाले व 7500 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


उधर, खर्रा के पास ही स्थित गांव हरकौती में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर को निशाना बनाया। घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुराई। ग्राम हरकौती निवासी पीड़ित गृहस्वामी सीता शरण ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत पर मटर तोड़ने गया था। तभी दोपहर में दो बजे अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 30000 रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वहीं, पड़ोसियों ने जब उसके घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed